तत्काल प्रभाव से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोतसिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया वही 4 कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ती का एलान भी किया गया
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी किए गए पार्टी सर्कुलर के मुताबिक पंजाब में सुनील जाखड़ को हटाकर नवजोत सिंह सिद्धू को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. उनके साथ संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.
केसी वेणुगोपाल ने हटाए गए सुनील जाखड़ के कार्यों की सराहना की है. साथ ही पंजाब में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए कुलजीत सिंह नागरा से सिक्किम, नागालैंड और त्रिपुरा के प्रदेश प्रभारी का पद वापस ले लिया है





