कोरोना के बाद चीन से निकला एक और नया वायरस ,1 की मौत

0
9

मानव में मंकी बी वायरस आने से पशु चिकित्सक की मौत, संक्रमित होने पर 100 में से 70-80 लोगों की जा सकती है जान

2019 में चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस ने अभी तक पूरी दुनिया को हिला कर रखा है और  इसपर अभितक काबू नही पाया जा सका है वही आज फिर चीन से नए वायरस मिलने और इससे पहली मौत की खबर आ रही है जो पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा सकती है

चीन के बीजिंग में मंकी बी वायरस (बीवी) से संक्रमित एक पशु चिकित्सक की मौत हो गयी है. इस वायरस के संक्रमण से पहले मानव की मृत्यु की खबर चीन के ग्लोबल टाइम्स ने दी है. बताया जाता है कि मंकी बी वायरस बंदर से मानव में आया है. कोरोना संक्रमण के बीच नये वायरस से निबटना चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.

मरनेवाला व्यक्ति 53 वर्षीय पशु चिकित्सक बंदरों पर शोध कार्य कर रहा था और मार्च में उसने दो बंदरों के शवों का परीक्षण किया था। इसके एक माह बाद उसे जी मिचलाने और उल्टियों की शिकायत हुई और उसने कईं अस्पतालों में अपना उपचार कराया लेकिन 27 मई को आखिरकार उसकी मौत हो गई थी।

शोधकर्ताओं ने उसकी रीढ़ के हड्डी से निकाले गए तरल पदार्थ में मंकी बी वायरस की पुष्टि की है। उसके नजदीकी संपर्क में आए लोगों में हालांकि अभी तक कोई लक्ष्ण नहीं मिले हैं। इस विषाणु को बंदरों की मकॉक जीनस से 1932 में आइसोलेट किया गया था और यह अल्फाहरपीज वायरस के नाम से जाना गया था। यह वायरस प्रत्यक्ष संपर्क और शारीरिक द्रव्यों से फैल सकता है और इसकी मृत्यु दर 70 से 80 प्रतिशत है। इस जर्नल में कहा गया है कि मंकी बी वायरस लोगों के लिए एक गभीर खतरा हो सकता है और बंदरों में होने वाले किसी भी तरह के अप्रत्याशित बदलावों, उनके व्यवहार में परिवर्तन पर निगरानी जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here