पीएम मोदी से मिले शरद पवार,1 घंटे चली बातचीत,अटकलों का दौर शुरू

0
11

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने आज शनिवार (17 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। ये मुलाकात और बातचीत करीब 1 घंटा चली इसके बाद सियासी गलियारों में अटकलों का दौर शुरू हो गया।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस मीटिंग में महाराष्ट्र की राजनीति पर भी चर्चा हुई होगी। हालांकि सरकार के सूत्रों का कहना है कि ये मीटिंग सहकारी समितियों को लेकर थी, लेकिन पीएम के साथ शरद पवार के एक घंटे तक मिलने के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

मानसून सत्र से पहले इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शरद पवार से उनके घर पर मुलाकात की थी। इसके बाद 16 जुलाई को शरद पवार केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here