नागपूर :कोविड से अनाथ हुए बच्चों की रिपोर्ट तैयार करें, जिलाधिकारी आर विमला

0
7

जिलाधिकारी विमला आर. ने कोरोना से अपने माता-पिता या दोनों में एक को गंवा देने वाले बच्चों की सामाजिक जांच रिपोर्ट निर्धारित अवधि में तैयार करने का निर्देश दिया है.

उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला महिला व बाल विकास अधिकारी अपर्णा कोल्हे, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव थोरात, जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुश्ताक पठान, संरक्षण अधिकारी विनोद शेंडे, साधना हटवार, परीविक्षा अधिकारी धनंजय उभाल, डॉ. दीपिका साकीरे, मनपा समाज कल्याण अधिकारी दिनकर उमरेडकर, जिला विधि सेवा प्राधिकरण के अधीक्षक प्रकाश कांचनवार, चंदा खैरकर उपस्थित थे.

जिलाधिकारी ने कहा किि विभाग की ओर से दोनों पालकों की मृत्यु पर बच्चों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल दी जाएगी. एक पालक की मृत्यु पर भी बालक को सरकार की योजना का लाभ दिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here