में समंदर हु लौट के फिर आऊंगा,ठाकरे के इस्तीफे के बाद फडणवीस की पुरानी शायरी वायरल

0
12

महाराष्ट्र दिनांक 30 जून ( प्रतिनिधी)

साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना ने जब मिलकर चुनाव लड़ा था और परिणाम आने के बाद एकदम तय माना जा रहा था कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनेगी। इसके बाद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी भी तेज हो गई थी। लेकिन दोनों पार्टियों के बीच मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर अनबन बढ़ गई थी।

शिवसेना चाहती थी कि उसकी पार्टी से कोई नेता मुख्यमंत्री बने लेकिन भाजपा सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते दावेदारी ठोक रही थी। इसके बाद हुआ वही जो होना था।

दोनों पार्टियों के बीच मतभेद इस कदर बढ़ा कि राज्य में तीसरे और चौथे नंबर पर रही पार्टी एनसीपी और कांग्रेस ने शिवसेना को समर्थन देकर सरकार बना ली और सीएम पद के लिए शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को चुन लिया गया।

इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का शायरना अंदाज देखने को मिला। उन्होंने खास अंदाज में विपक्ष पर तंज कसा।

 

फडणवीस को वो शायरी जो हो रहा तेजी से वायरल

फडणवीस ने उस समय कहा था, ‘मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना… मैं समंदर हूं, लौट कर वापस आऊंगा।’ बता दें जिस दिन फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब उनकी पत्नी अमृता फडणवीस ने भी शेर के माध्यम से वापसी की बात कही थी।

 

भाजपा विधायकों ने मेज थपथपाकर उनका अभिवादन किया था

वहीं फडणवीस के शेर पढ़ने के बाद भाजपा विधायकों ने मेज थपथपाकर उनका अभिवादन किया। हालांकि इस दौरान सत्ता पक्ष के कई विधायक हंसते नजर आए। महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र के फडणवीस को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है।

मेरा पानी उतरता देख

मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना

मैं समंदर हूँ

लौटकर वापस आऊँगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here