सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी,ईडी ने…..

0
11

भारत दिनांक 20 जून ( प्रतिनिधी)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) को सर गंगा राम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जहां वो कोविड-19 (Covid-19) के बाद की परेशानियों की वजह से भर्ती कराईं गईं थीं. इसकी जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने ट्वीट कर दी है.

जयराम रमेश ने बताया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज शाम सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उनको घर पर आराम करने की सलाह दी गई है.’

इससे पहले, शनिवार को सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) के सूत्रों ने जानकारी दी थी कि सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रही हैं.

मालूम हो कि 75 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया 2 जून को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाईं गईं थीं. उन्हें कोविड-19 की बाद की जटिलताओं की वजह से 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

कांग्रेस ने एक बयान में बताया था कि अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद पता चला कि सोनिया की श्वास नली में संक्रमण है.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा था, ‘कांग्रेस अध्यक्ष की निचली श्वास नली में ‘फंगल संक्रमण’ का पता चला है.’ उन्होंने कहा था, ‘इस संक्रमण और कोविड-19 संक्रमण के बाद की जटिलताओं के मद्देनजर उनका इलाज किया जा रहा है.’

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सोनिया गांधी को नए सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here