नागपूर में मानसून का आगमन,जोरदार बारिश जारी

0
9

नागपूर दिनांक 20 जून ( महानगर प्रतिनिधी) 

नागपुर में आखिरकार मानसून का आगमन हो ही गया और पिछले कुछ देर से जोरदार बारिश से पूरा महानगर सरोबर हो गया है

विदर्भ के लगभग सभी जिलों में मानसून का आगमन हो गया था और यवतमाल अकोला गोंदिया भंडारा सहित लगभग सभी जिलों में दो-तीन दिन में जोरदार बारिश हुई सिर्फ नागपुर ही मानसून के आगमन का इंतजार कर रहा था

पिछले 2 महीनों से गर्मी की मार झेल रहे नागपुर वासियों को आज की बरसात राहत देने वाली रही,मौसम में हुए बदलाव से तापमान में कमी हुई है

तीन से चार दिनों में काले बादल रोज बारिश होने का संकेत दे रहे थे पर बारिश नही हो रही थी,आज आखिरकार यह बादल बरस ही गए और बारिश होते हैं पूरा मौसम सुहाना हो गया और नागपुर वासियों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here