नागपूर दिनांक 19 जून ( महानगर प्रतिनिधी)
मुसीबत में फंसे नागरिकों को समय पर पुलिस की मदद मिल सके इसलिए महाराष्ट्र राज्य पुलिस विभाग ने 27 सितंबर 2021 से ‘डायल 112’ की शुरुआत की।
अभियान के तहत मिल रहे प्रतिसाद के आकलन में नागपुर ग्रामीण पुलिस ने राज्य में लगातार दूसरी बार फस्ट रेटिंग हासिल की है।
किसी भी परेशानी में पीड़ित, खासकर महिलाओं को जल्द ही पुलिस विभाग से मदद दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में ‘डायल 112’ उपक्रम शुरू किया।
अप्रैल- 2022 में जिला नागपुर ग्रामीण दल से करीब 923 पीड़ितों ने मदद के लिए संपर्क किया। कार्यक्षेत्र ग्रामीण भाग में होने के बावजूद भी कम से कम समय में ‘डायल 112’ वाहन पीड़ितों तक समय पर पहुंच कर सहायता करने में सफल रहा। इस संपूर्ण कॉल का समय 9 मिनट होकर कम समय में लोगों को सहायता प्रदान करने में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
उसी प्रकार मई 2022 में विभाग को 1076 पीड़ितों के कॉल रिसीव होकर कम समय में लोगों को सहायता प्रदान करने का समय 7.58 मिनट रहा।






