महाराष्ट्र में कोरोना विस्फोट, पिछले 4 महीनों में सबसे ज्यादा मरीजों का आंकड़ा

0
14

महाराष्ट्र दिनांक 10 जून ( प्रतिनिधी)

राज्य (महाराष्ट्र) में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 3081 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। तो 1323 मरीज कोरोना पर काबू पाकर घर लौट चुके हैं।

अच्छी बात यह है कि आज राज्य में किसी मरीज की मौत की खबर नहीं है। वहीं, राज्य में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 13,329 हो गई है।

अकेले मुंबई में 1956 नए कोरोना मरीज-

देश की आर्थिक राजधानी और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 1,956 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं. मुंबई में यह आंकड़ा एक बार फिर राज्य की चिंता बढ़ा देगा. इस बीच मुंबई में 763 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। अकेले मुंबई में एक्टिव मरीजों की संख्या 9191 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here