बॉलीवुड से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है. बी टाउन की मोस्ट ब्यूटीफुल और टैलेंटेड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है. ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित महिमा चौधरी का पूरा लुक ही बदल गया है. एक्ट्रेस की तस्वीर देख उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है.
कभी अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से फैंस की धड़कनों को तेज करने वाली महिमा चौधरी का लुक ब्रेस्ट कैंसर के बाद पूरी तरह से बदल गया है. एक्ट्रेस को देखकर उन्हें पहचानना भी मुश्किल है. महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर होने की खबर ने एक्ट्रेस के फैंस को उदास कर दिया है. फैंस एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं.
अब आ रही जानकारी के अनुसार महिमा सेट्स पर वापसी कर चुकी हैं। खुशी की बात है कि उन्हें स्क्रीनिंग के जरिये शुरुआत में ही इसका पता चल गया था। डॉक्टर्स ने कैंसर सेल्स हटा दी हैं। अब पूरी तरह रिकवर्ड हो चुकी हैं।






