सिद्धू मुसेवाला जैसा हाल करेंगे,सलमान खान को मिली धमकी

0
15

मुंबई पुलिस ने  बालीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को ‘धमकी देने वाला पत्र’ भेजने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस के अनुसार, सलीम खान को पत्र एक बेंच पर मिला, जहां वह रोजाना सुबह जागिंग के बाद बैठते हैं। पुलिस ने बताया कि उसे पत्र सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के करीब अपने और सलमान के नाम से मिला।

पुलिस के अनुसार मुंबई में बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह के पास सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी देने वाला एक अहस्ताक्षरित पत्र मिला। मुंबई पुलिस ने कहा कि बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और आगे की जांच की जा रही है।

पत्र में सलमान खान और सलीम खान को उनका हाल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है। शख्स ने लिखा, ‘सलीम खान, सलमान खान बहुत जल्द तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा। पत्र मिलने के बाद सलीम खान ने सिक्योरिटी गार्ड के जरिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके बयान को दर्ज कर पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सलीम खान ने पुलिस बताया कि मार्निंग वाक खत्म करने के बाद उनका रोज एक बेंच पर बैठना फिक्स है। वह  सुबह अपने दो बाडीगार्ड्स के साथ टहलने गए थे। ऐसे में एक बॉडीगार्ड ने बेंच पर लेटर पड़ा हुआ देखा था। धमकी भरे लेटर को भी उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here