व्हाट्सएप ला रहा है शानदार फीचर्स,सुनकर खुश हो जायेंगे आप

0
19

भारत दिनांक 4 जून ( प्रतिनिधी)

आजकल लगभग हर इंटरनेट वापनेवाला लोगों से बात करने के लिए WhatsApp चैट या वॉट्सऐप ग्रुप का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में कई बार किसी व्यक्ति या फिर ग्रुप में हम गलत मैसेज सेंड कर देते हैं. इसके कारण कई बार हमें शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. लेकिन अब वॉट्सऐप एक ऐसा फीचर लेकर आ रहा है, जो आपकी इस समस्या को दूर कर देगा. दरअसल, वॉट्सऐप अब आपको मैसेज ‘undo’करने का विकल्प देगा.

रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप यूजर्स के लिए undo का ऑप्शन लेकर आने वाला है. यह यूजर्स को गलती से भेजे गए मैसेज को हटाने का विकल्प देगा. वॉटसऐप पर जल्द ही undo का बटन स्क्रीन के निचले सिरे की ओर पॉप अप होगा. रिपोर्ट के अनुसार जब एक यूजर delete for me ऑप्शन पर टैप करेगा, तो व्हाट्सऐप में नीचे की तरफ Undo का विकल्प आ जाएगा है.

यह फीचर उसी तरह काम करेगा, जैसे Gmail पर काम करता है, जिस तरह जीमेल पर अधूरा मेल को वापस लेने के कुछ अतिरिक्त समय मिलता है. उसी तरह वॉट्सऐप पर भी अतिरिक्त समय मिलेगा. ऐसा ही फीचर टेलीग्राम में दिया गया है.

इसके अलावा व्हाट्सएप अपनी 2GB फाइल शेयरिंग लिमिट को और अधिक यूजर्स तक पहुंचाने पर भी काम कर रहा है. यह फीचर यूजर्स को 100MB के बजाय 2 GB तक की फाइल शेयर करने की अनुमति देगा. इस साल मार्च से अर्जेंटीना में इसका सीमित परीक्षण किया जा रहा है. अब यह फीचर दुनिया भर में व्हाट्सएप बीटा v2.22.13.6 के साथ चल रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here