विदर्भ के कई जिलों बने आगपुर,तापमान 46 डिग्री पार

0
16

नागपूर दिनांक 3 जून (महानगर प्रतिनिधी)

नागपुर सहित विदर्भ के कई जिलों में तापमान में अचानक बदलाव देखने को मिला और तापमान में तेज वृद्धि दर्ज की गई और कई जिलों में तापमान 46 डिग्री को पर कर गया

नागपूर में 46.2 ,चंद्रपुर 46.4,गोंदिया 45.4 तो वर्धा में 45.2 तापमान दर्ज किया गया

मौसम विभाग (IMD) ने  विदर्भ में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी 48 घंटे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ सकता है.

तापमान का आलम यह है कि सुबह 10 बजे से हवा गर्म बहने लगती है. दोपहर 12 बजे तक नागपुर सहित पूरा विदर्भ आग में तपने लगता है. धूप की वजह से सड़कें खाली नजर आ रही हैं.

लोग आवश्यक कार्य के लिए घरों से बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं. सुबह से शुरू गर्म हवाएं देर रात तक बनी रहती हैं, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here