नागपूर दि 28 जून: कोरोना के मामले में नागपूर के लिए आज थोड़ी चिंता बढानेवाला दिन रहा,कल से आज कोरोना टेस्ट की संख्या लगभग आधी रही फिर भी नए मिले पॉजिटिव की संख्या कल से बढ़ी
28 जून की दैनिक कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक नागपूर जिले में 4694 लोगो की कोरोना टेस्ट की गई जिसमे 24 पॉजिटिव मिले,इसमें शहर में 19 और ग्रामीण के 5 मरीज का समावेश है ,वही राहत की बात रही की पिछले 24 घंटो में कोरोना से पूरे जिले में 0 मौत हुई और 54 लोग डिस्चार्ज हुए
नागपूर जिले में अब केवल 396 एक्टिव कोरोना मरीज बचे है जिसमे शहर में 323 और ग्रामीण में 73 का समावेश है






