2 मजदूरों में विवाद,एक ने की दूसरे की हत्या

0
10

नागपूर दिनांक 25 मई ( शहर प्रतिनिधी)

जरीपटका थानांतर्गत बेझनबाग परिसर में हत्या की घटना उजागर हुई. निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे 2 मजदूरों का आपस में विवाद हो गया. एक ने दूसरे के सिर पर लकड़ी के बत्ते से वार कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक तिलक चव्हाण (40) बताया गया. पुलिस ने आरोपी मजदूर बाबादीपसिंहनगर निवासी महादेव जागोजी सोनुने (63) को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार बेझनबाग निवासी चंदन मेश्राम (60) अपने घर का निर्माणकार्य करवा रहे हैं. सोमवार को ठीये से उन्होंने महादेव और तिलक को काम के लिए बुलाया था. दोपहर तक दोनों ने शांति से काम किया. मेश्राम से नाश्ता करने के लिए पैसे मांगे. भट्टी पर जाकर शराब डकारी और काम पर लौटे. इसके बाद दोनों की अनबन शुरू हो गई.

छत पर डाले गए स्लैब पर पानी डालने के लिए दोनों सीमेंट की किनारी बना रहे थे. मसाला बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. महादेव ने प्लास्टर करने वाले बत्ते से तिलक के सिर पर वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.

मेश्राम उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए. वहां से मेयो अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने तिलक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महादेव को गिरफ्तार कर लिया.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here