भूल भुलैया 2′ ने 3 दिनों में की जबरदस्त कमाई,इतने करोड़ रुपए बटोरे

0
7

मनोरंजन जगत 23 मई ( प्रतिनिधी)

बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों की कमाई का सूखा आखिरकार खत्म हुआ। कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ ने वीकेंड पर जबरदस्त बिजनेस किया है।

14.11 करोड़ की ओपनिंग से रिकॉर्ड बनाने वाली अनीस बज्मी की इस फिल्म ने तो सनडे को और भी ज्यादा सरप्राइज कर दिया।

पहले उम्मीद की जा रही थी कि भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर तीसरे तीन 20 करोड़ के आस-पास की कमाई करेगी, पर कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर ये फिल्म तो इससे भी आगे निकल गई। इस तरह भूल भुलैया 2 ने इस वीकेंड के अंत तक 50 से ज्यादा का बिजनेस कर लिया।

कंगना रनोट की धाकड़ के साथ रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 2’ ने पहले ही दिन 14 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके सबको चौंका दिया। इस हॉरर कॉमेडी के आगे तो धाकड़ घुटने टेकती नजर आई।

फिर अनुमान लगाया जा रहा था कि ये फिल्म शनिवार को और चढ़ेगी और हुआ भी ऐसा ही। फिल्म ने दूसरे दिन 28 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 18.34 करोड़ की नेट कमाई की। जिसके साथ इसका कुल आंकड़ा पहुंचा 32 करोड़ के पार और रविवार को तो इसने मौजा ही मौजा करा दी।

बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में 32 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ‘भूल भुलैया 2’ ने सनडे को भी बंपर रिजल्ट दिया और लगभग 23.50 करोड़ कमाए। हालांकि ये आंकड़ा शुरुआती है बाद में इसमें अंतर आ सकता है।

इसके साथ ही कार्तिक आयर्न की इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 55.95 करोड़ की कमाई का साल का नया रिकॉर्ड बनाया है। हिन्दी सिनेमा में इस साल किसी फिल्म की पहले वीकेंड पर की गई ये सबसे ज्यादा कमाई है। फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग भी साल की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here