भारत दिनांक 15 मई ( प्रतिनिधी)
किसान आंदोलन के प्रमुख चेहरे रहे राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन से निकाल दिया गया है. इतना ही नहीं उनके भाई नरेश टिकैत को भी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है.
नरेश की जगह राजेश चौहान को अब संगठन का अध्यक्ष बनाया गया है. बताया जा रहा है कि संगठन टिकैत परिवार से नाराज था और राकेश टिकैत की गतिविधियों से भी किसान गुस्से में थे. वहीं, टिकैत परिवार से जुड़े लोगों ने संगठन में दरार पड़ने के भी संकेत दिए हैं.
भाकियू के संस्थापक दिवंगत चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार 15 मई को लखनऊ स्थित गन्ना किसान संस्थान में बीकेयू नेताओं की बड़ी बैठक हुई, जिसमें टिकैत बंधुओं के खिलाफ ये फैसला लिया गया.






