भारत दिनांक 15 मई ( प्रतिनिधी)
73 साल के इतिहास में भारत ने पहली बार जोरदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप का गोल्ड मेडल जीत लिया है। उसने खिताबी मुकाबले में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराया।
भारत टूर्नामेंट के 73 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल खेल रहा था। बेस्ट ऑफ 5 फॉर्मेट के इस मुकाबले को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया। भारत ने सिंगल्स, डबल्स के बाद दूसरा सिंगल्स भी अपने नाम कर लिया। इसमें किंदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराया।






