नागपूर दिनांक 14 मई ( महानगर प्रतिनिधी )
आम आदमी पार्टी नागपूर महानगर पालिका चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का एलान महाराष्ट्र प्रभारी दिपक सांगला ने आप के कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में किया, उन्होंने कहा दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त पानी और अच्छे स्कूल देने का प्रयास आम आदमी पार्टी द्वारा किया जाएगा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया जाएगा
13 मई को आम आदमी पार्टी नागपुर का देशपांडे सभागृह में पक्षप्रवेश व कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम हुआ इस वक्त महाराष्ट्र प्रभारी दिपक सांगला, राज्य संयोजक रंगा राचुरे, राज्य संघटन मंत्री विजय कुंभार, राज्य सचिव धनंजय शिंदे, विदर्भ संयोजक देवेंद्र वानखेडे, राज्य कोषाध्यक्ष जगजीत सिंग, विदर्भ संघटन मंत्री नितीन गवळी, विदर्भ सचिव अविनाश श्रीराव इनकी उपस्थिती में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ
राज्य आयटी प्रमुखअशोक मिश्रा राष्ट्रीय परिषद सदस्य, अमरीश सावरकर, नागपूर संयोजिका कविता सिंगल, नागपूर संघटन मंत्री शंकर इंगोले, नागपूर सचिव भूषण ढाकुलकर, नागपूर उपाध्यक्ष डॉ जाफरी व राकेश उराडे,।एडवोकेट भोयर नागपूर ग्रामीण संघटन मंत्री प्रताप गोस्वामी, नागपूर ग्रामीण सचिव ईश्वर गजभिये, युवा राज्य समिती सदस्य कृतल आकरे यह इस कार्यक्रम में प्रमुखता से उपस्थित थे
इस पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में 300 लोगो ने आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया






