नागपूर दिनांक 9 मई ( शहर प्रतिनिधी)
गणेशपेठ पोलीस हद अंर्तगत भालदारपुरा में हुई युवक की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है,यह हत्या अनैतिक संबंध के चलते की गई
सोमवार की सुबह भालदारपुरा के स्वीपर कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय विजय तायवाड़े की लाश खून से लथपथ दिखाई दी, बहोत क्रूरता से विजय की हत्या की गई थी,विजय पर अनेक अपराध दर्ज है ,हत्या की जानकारी पोलीस को दी गई और पोलीस ने जांच शुरू की
पोलिस जांच में विजय का पड़ोस में रहनेवाली शादीशुदा महिला से अनैतिक संबंध थे इसका खुलासा हुआ,महिला का पति लगातार इसका विरोध कर रहा था और उसने विजय को पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दी थी पर विजय ने इसे अनदेखा कर महिला से संबध जारी रखे
आखिर तंग आकर महिला के पति ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर विजय के घर में जाकर उसकी धारदार हथियारों से हत्या कर दी






