महाकाली नगर में 16 सिलेंडर फटे,100 झोपड़िया जली

0
9

नागपुर दिनांक 9 मई ( महानगर प्रतिनिधी) 

 

नागपुर शहर में सोमवार को एक रिहायशी इलाके में भीषण आग लग गई, जिससे करीब 100 झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।अधिकारी ने बताया कि बेलतरोड़ी इलाके के महाकाली नगर में सुबह करीब 10 बजे आग लगी, जहां कई मजदूर रहते हैं।

इस हादसे में अभी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। हादसे के बाद से एक नाबालिग लड़की लापता है जिसकी तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आग से करीब 100 झोपड़ियां जलकर खाक हो चुकी है। हालांकि अब आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने को कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस घटना को कवर करने आये टीवी पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि इलाके के लोगों ने उनसे गाली-गलौज कर उन पर हमला किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here