नागपुर दिनांक 9 मई (महानगर प्रतिनिधी )
गणेश पेठ पुलिस थाना अंतर्गत भालदारपुरा में युवक की धारदार हथियारों से हत्या किए जाने की घटना उजागर हुई
मृतक युवक का नाम आकाश तावडे है और उसके गले पेट और पैर पर घातक वार किए गए,खून से लथपथ आकाश का शव सोमवार की सुबह दिखाई देने पर गणेशपेठ पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी गई
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की






