राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आईआईएम नागपुर का किया उद्घाटन

0
15

नागपूर दिनांक 8 मई ( महानगर प्रतिनिधी)

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) नागपुर के स्थायी परिसर (Permanent Campus) का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति कोविंद ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अब इस संस्थान से निकला हर छात्र बहुत ही काबिल बनने वाला है। उन्होंने कहा कि यहां से निकल मुझे विश्वास है कि आइआइएम-नागपुर का पारिस्थितिकी तंत्र छात्रों को नौकरी तलाशने के बजाय नौकरी देने वाला बनने की मानसिकता प्रदान करेगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान और महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत और सुभाष देसाई, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे

यह कैंपस महाराष्ट्र के नागपुर स्थित दाहेगांव मौजा में बनाया गया है। इस कैंपस में कई नई सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिससे कक्षा के अंदर और बाहर दोनों जगह सीखने की सुविधा प्रदान की गई है।बता दें कि वर्ष 2015 में इस संस्थान की नागपुर में शुरुआत हुई थी।

आइआइएम नागपुर का पहला कैंपस बजाज नगर स्थित वीएनआईटी के परिसर में था। राज्य सरकार ने आइआइएम को स्थायी कैंपस के लिए दहेगांव में 132 एकड़ जमीन दी जिसके बाद यह अब बनकर तैयार है।

वहीं सुविधाओं की बात करें तो यहां पहले चरण में 600 विद्यार्थी क्षमता की सुविधाएं 60 हजार वर्ग मीटर में तैयार की गई हैं। इस कैंपस में एकेडमिक काम्प्लेक्स, लाइब्रेरी और फैकल्टी हाउसिंग जैसी सुविधाएं हैं। इस नए कैंपस का शिलान्यास वर्ष 2019 को 6 मार्च को किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here