नागपूर दिनांक 8 मई ( महानगर प्रतिनिधी)
कोराडी रोड पर एक व्यक्ति से 10,000 रुपये का मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पोलीस ने दबोच लिया. आरोपियों के नाम परवेजनगर निवासी शेख तनवीर उर्फ तन्नू शेख (22) और संगमनगर निवासी मोहम्मद जैद मोहम्मद मुकीम (19) बताये गये.
पुलिस लाइन टाकली निवासी शुभम मनोज निमजे (22) की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गिट्टीखदान थाने में मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में संदिग्ध के तौर पर तनवीर की फोटो दिखाई दी.
उसकी तलाश के दौरान क्राइम ब्रांच को मुखबिरों से सूचना मिली कि एक संदिग्ध टीपू सुल्तान चौक पर एक टीम के शेड में बैठा है. कुछ ही देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तनवीर से पूछताछ शुरू की. तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक मोबाइल मिला.
मोबाइल के बारे में पहले तो उसने बरगलाने की कोशिश की लेकिन पुलिसिया तरीका अपनाते ही कोराडी रोड पर एक युवक से छीनने की कबूली दी.
इसके बाद तनवीर ने अपने दूसरे साथी जैद का भी नाम बताया. दोनों पड़ोसी हैं. पुलिस ने उसके पास से चोरी किया मोबाइल, लूट में उपयोग की गई बाइक समेत 60,000 रुपये का माल जब्त किया.इसके बाद जैद को भी गिरफ्तार कर लिया गया






