महंगाई की मार,घरेलू सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी

0
12

भारत दिनांक 7 मई ( प्रतिनिधी)

घरेलू एलपीजी (14.2 kg) सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) के दाम में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है. तेल कंपनियों द्वारा शनिवार को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) को 50 रुपये तक और महंगा कर दिया है

अब से घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी. इसका मतलब साफ है कि आज से ही लोगों को घरेलू सिलेंडर खरीदने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी.महाराष्ट्र में अब आम आदमी को सिलेडर के लिए 1020 रुपए खर्च करने पड़ेंगे

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ऐसे समय में बढ़े हैं जब आम आदमी पेट्रोल और डीजल पर महंगाई की मार झेल रहा है. अब एलपीजी की बढ़ी कीमते भी आम आदमी की जेब ढीली करने के लिए काफी है. बता दें कि 1 मई को 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 102.50 रुपये बढ़ाए गए थे. जिसके बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपये पहुंच गया था. वहीं 5 किग्रा वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की दाम भी बढ़कर 655 रुपयो हो गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here