नागपुर दिनांक 7 मई (शहर प्रतिनिधी)
नागपूर मे 6 मई की देर रात उमरेड रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
उमरेड रोड पर अड्याली फाटे के पास ट्रक और टवेरा में भिड़ंत हो गई दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए
टवेरा में सवार 8 में से 6 लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आ रही है






