केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपने झंडे गाड़ रही है और दिन-ब-दिन नए रिकॉर्ड बना रही है, केजीएफ 2 भारत की तीसरी सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म बन गई
केजीएफ चैप्टर 2 तेजी से उस मुकाम की ओर बढ़ रही है, जहां तक अब तक कोई भी भारतीय फिल्म नहीं पहुंच सकी है. बिल्कुल अपने पहले पार्ट की तरह ही केजीएफ चैप्टर 2 ने भी दर्शकों को खूब इंप्रेस किया है. यही वजह है कि फिल्म को देखने वालों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है और फिल्म की कमाई भी हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है.
तीसरे हफ्ते में दाखिल हो जाने के बाद भी फिल्म के प्रति लोगों का जुनून थोड़ा भी कम नहीं हुआ है. जिस तरह से दूसरे हफ्ते में केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ से भी अधिक का बिजनेस करने में कामयाब रही थी, उसी तरह से तीसरे हफ्ते में भी इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है.
केजीएफ चैप्टर 2 के दूसरे हफ्ते तक के कलेक्शन की बात करें तो यह 348.81 करोड़ रुपये तक पहुंचने में सफल रहा था. शुक्रवार को इसने 11.56 करोड़, शनिवार को 18.25 करोड़, रविवार को 22.68 करोड़, सोमवार को 8.28 करोड़, मंगलवार को 7.48 करोड़, बुधवार को 6.25 करोड़ और गुरुवार को 5.68 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
इतना ही नहीं, तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बाद शुक्रवार को भी फिल्म 4.25 करोड़ और शनिवार को करीब 12 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही. अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज के 18वें दिन यानी कि रविवार को 18 करोड़ कमा सकती है और बहुत जल्द यह नया मुकाम।हासिल कर सकती है






