आईसीयू से बाहर आए अभिनेता धर्मेंद्र,फैंस मांग रहे है दुआ..

0
9

मनोरंजन जगत दिनांक 1 मई ( प्रतिनिधी)

बॉलीवुड के ‘ही मैन’ कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। धर्मेंद्र को चार दिन पहले अस्पताल के आईसीयू (Intensive Care Unit) में भर्ती करवाया गया था, हालांकि अब वो घर वापस आ गए हैं।

धर्मेंद्र साउथ मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां हाल ही में उनके बेटे व अभिनेता- राजनेता सनी देओल (Sunny Deol) उनसे मिलने पहुंचे और उनके साथ वक्त बिताया था। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर खबरें सामने आने के बाद से ही उनके फैन्स परेशान थे और उनके लिए दुआ कर रहे थे।

ICU से बाहर आए धर्मेंद्र

बता दें कि चार दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते धर्मेंद्र को साउथ मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्टर से जुड़े एक सोर्स के हवाले से बताया है कि धर्मेंद्र का स्वास्थ्य अब बेहतर हैं।रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए थे और अब एक दम बढ़िया हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि धर्मेंद्र की घर वापसी हो चुकी है। बता दें कि धर्मेंद्र के फैन्स उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे थे और एक्टर के घर पहुंचने पर खुश हैं।

सिनेमा में सक्रिय हैं धमेंद्र

बता दें कि 86 वर्षीय धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी सिनेमा में सक्रिय हैं। धर्मेंद्र बहुत ही जल्दी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे।फिल्म में धर्मेंद्र के साथ ही रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन नजर आएंगे। बता दें कि यह फिल्म फरवरी 2023 में रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र और जया बच्चन, शोले के बाद 48 साल बाद एक साथ ऑनस्क्रीन नजर आएंगे।

वहीं इस फिल्म के अलावा धर्मेंद्र, फिल्म अपने के सीक्वल में भी नजर आएंगे, जिस में सनी देओल- बॉबी देओल और करण देओल भी नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here