कोरोना की दूसरी लहर को संभालने में सबसे कामयाब सीएम रहे ठाकरे: सर्वे

0
10

कोरोना की दूसरी लहर में देश के मुख्यमंत्रियों की परफ़ॉर्मेंस जांचने के लिए पत्रकार प्रभु चावला ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक सर्वे कराया। इस सर्वे में उन्होंने पूछा था कि किस मुख्यमंत्री ने कोरोना की दूसरी लहर को संभालने में सबसे बढ़िया काम किया है।

सर्वे में  8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों का नाम थे। इनमें ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केरल के पिनाराई विजयन, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे, पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह, कर्नाटक के बीएस येदियुरप्पा, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम शामिल किया था।

ट्विटर पर कराए गए सर्वे में 3 लाख लोगों ने भाग लिया।

सर्वे के जो नतीजे सामने आए, उसमें पहले नंबर पर उद्धव ठाकरे रहे और उन्हें 62.5% वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर शिवराज सिंह चौहान रहे और उन्हें 49% वोट मिले जबकि नवीन पटनायक चौहान से थोड़ा ही पीछे रहे और उन्हें 48.8% वोट मिले।

योगी आदित्यनाथ चौथे नंबर पर रहे और उन्हें 31.6% वोट मिले। इसके बाद नंबर आया अरविंद केजरीवाल का। केजरीवाल को सिर्फ़ 4.6% और अमरिंदर सिंह को 1.7% वोट मिले। पिनराई विजयन को 1.3% और येदियुरप्पा को सिर्फ़ 0.5% वोट मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here