आज राजीव गांधी की पुण्यतिथि,राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने किया याद

0
13

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 30 वी पुण्यतिथि है,इस मौके पर राजनीतिक दलों और नेताओं द्वारा उनको याद कर श्रद्धांजलि दे रहे है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि दी. राहुल ने राजीव गांधी की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि सत्य, करुणा, प्रगति.

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने राजीव गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि प्रेम से बड़ी कोई शक्ति नहीं है, दया से बड़ा कोई साहस नहीं है, करुणा से बड़ी कोई शक्ति नहीं है और विनम्रता से बड़ा कोई गुरु नहीं है.

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 में एक बम धमाके में मौत हो गई थी. लिट्टे के उग्रवादियों ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में चुनाव प्रचार के दौरान राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला किया, जिसमें उनकी जान चली गई थी.

राजीव गांधी 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे. इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने देश की कमान संभाली थी. राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने, पंचायती राज को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here