केंद्र सरकार संपूर्ण लॉकडाउन लगाए और गरीबों की आर्थिक मदद करे: कांग्रेस

0
12

कांग्रेस ने भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर संपूर्ण लॉकडाउन लगाना चाहिए और साथ ही गरीबों को छह हजार रुपये की आर्थिक मदद करनी चाहिए।

पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार टीकों पर भी जीएसटी लगाकर लूट कर रही है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ टीका के लिए बजट का पूरा उपयोग नहीं किया गया। इंसान की जान की कीमत नहीं है। ऐसा इसलिए है कि प्रधानमंत्री का अहंकार बहुत ज्यादा है।’’

उन्होंने टीके पर जीएसटी का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए आरोप लगाया, ‘‘जनता के प्राण जाएं पर प्रधानमंत्री की टैक्स वसूली ना जाए!’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘लूट, लूट और लूट – यही कर रही मोदी सरकार ! क्या “आपदा में लूट” यूंही जारी रहेगी ? अब कोरोना के टीके पर भी 5 फीसदी जीएसटी ! कुछ तो रहम करो मोदी जी, भगवान आपको माफ़ नहीं करेगा।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here