महाराष्ट्र दिनांक 29 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
नवनीत राणा (Navneet Rana) और रवि राणा की जमानत अर्जी (Bail Application) पर आज (29 अप्रैल, शुक्रवार) फैसला नहीं होगा. राणा दंपत्ति के बेल अप्लिकेशन पर अब कल सुनवाई होगी.
मुंबई सेशंस कोर्ट (Mumbai Sessions Court) ने कल (शनिवार) सुनवाई करने का फैसला किया है. राणा दंपत्ति को अरेस्ट किए जाने के बाद उन पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है. इस पर जमानत के लिए राणा दंपत्ति ने मुंबई सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की थी. उस अर्जी पर आज सुनवाई होनी थी. लेकिन अब यह सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है. फिलहाल नवनीत राणा मुंबई के भायखला जेल में और रवि राणा नवी मुंबई के तलोजा जेल में हैं.
आज मुंबई सेशंस कोर्ट में राणा दंपत्ति की जमानत अर्जी पर सुनवाई कामकाज की व्यस्तता की वजह से कल के लिए टाल दी है. कोर्ट ने आज के व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए कहा कि आज कई अन्य अहम केसेस की सुनवाई होनी है. इसलिए कोर्ट के पास आज वक्त नहीं है. राणा दंपत्ति की अर्जी पर अब कल ही सुनवाई हो सकेगी.






