पीएम मोदी का समर्थन करो, यही हमारा धर्म और कर्म है:कंगना रनौत

0
14

ऑक्सीजन और दवाओं की किल्लत के बाद पीएम मोदी भी निशानों पर आ गए हैं। जैसे ही पीएम मोदी निशाने पर आए उनके समर्थक बचाव में उतर आए।अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी पीएम मोदी का समर्थन करते हुए लिखा…

जब आपके पास दुनिया का सबसे काबिल नेता हो, तो खुद प्रधानमंत्री बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उनका समर्थन करो, यही हमारा धर्म और कर्म है।

जो इंसान अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दे, और बदले में उसे सिर्फ ईर्ष्या, नफरत और झूठ मिले। ऐसे हालात में उस इंसान को जो पूरे देश का नेतृत्व कर रहा हो मनोबल देना, उसके प्रयासों की और काम की प्रशंसा करना उस पर एहसान नहीं है, इस देश पर एहसान है। कंगना ने आगे लिखा, ‘प्रधानमंत्री ही देश हैं। यह विचार रखना की वो हमसे अलग हैं तो फिर लोकतंत्र का ढोंग ही क्यूँ करना। मत देकर एक प्रतिनिधि चुनने का इतना भारी आर्थिक लागत का काम ही क्यूँ करना। प्रधानमंत्री देश के लिए पिता समान हैं। उनकी नियत पर संदेह या उनके परास्त/ हार जाने की कामना करना बेवकूफी है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here