बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस से कोरोना चेन तोड़ने की अपील की है और जागरुकता फैलाई है।
जूही चावला ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर महाराष्ट्र के लोगों से अपील करते हुए लिखा-‘हमें फिर से चेन तोड़ने के लिए घरों में रहना होगा और हम इसे निश्चित रूप से करेंगे। अगर हम इसमें अपना दिमाग लगा लें तो मुझे लगता है कि यह हो सकता है। हम सबके लिए यह समय आभार व्यक्त करने का है। तो क्या हमें नई धन्यवाद चेन शुरू करनी चाहिए?’





