बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर हमला,हमलावर व्यक्ती…..

0
16

भारत दिनांक 27 मार्च (प्रतिनिधी)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को पटना के बख्तियारपुर में एक शख्स ने हमला कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, हमला करने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल वह पुलिस हिरासत में हैं.

सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि सीएम नीतीश कुमार पर हमला तब किया गया जब वह स्थानीय सफर अस्पताल परिसर में राज्य के एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी की प्रतिमा के प्रति सम्मान प्रकट करने वाले थे.

सीसीटीवी फुटेज में हमलावर व्यक्ति तेजी से मंच की ओर जाता दिख रहा है और मंच पर खड़े सीएम नीतीश को पीठ पर मारता दिख रहा है.जो मूर्ति पर पुष्प चढ़ाने के लिए झुके थे.हालांकि, गनीमत रही कि यह सीएम नीतीश कुमार को यह नहीं लगा.सीएम के सुरक्षा में तैनात जवानों ने फौरन उस सिरफिरे शख्स को पकड़ लिया. सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here