भारत दिनांक 27 मार्च (प्रतिनिधी)
छह दिनों में पेट्रोल-डीजल को लेकर पांचवी बार जनता पर महंगाई की मार पड़ी है. एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट्स 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं.
पिछले मंगलवार से तेल के दाम में बढ़ोतरी शुरू हुई. दो दिन तक कीमत बढ़ने के बाद तीसरे दिन तेल कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे. फिर चौथे , पांचवे और आज छठे दिन पांचवी बार तेल के दाम 50 पैसे बढ़ गए हैं.
एक हफ्ते में पांच बार के इजाफे के बाद पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है.






