भारत दिनांक 26 मार्च (प्रतिनिधी)
आईपीएल के आकाश मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और कोलकाता नाइट राइडर्स ( Kolkata Knight Riders) के बीच आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के शानदार फिफ्टी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 132 रनों का लक्ष्य रखा है।
चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही है। टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (0) और कॉनवे (3) रन ही बना सके। उथप्पा 21 में 28 रन बनाकर आउट हुए। रायडू 15 रन बनाकर रन आउट हुए। शिवम 3 रन बनाकर कैच आउट हुए। जिसके बाद धोनी और जडेजा ने छठे विकेट के लिए 56 गेंद में 70 रन की साझेदारी करते हुए एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। एमएस धोनी ने 38 गेंद में 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। जडेजा ने 28 गेंद में 26 रन बनाए।
132 रनों के लक्ष्य की पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 133 रन बना कर मैच जीत लिया। वेंकटेश (16), राणा ( 21) और रहाणे (44) रन बनाकर आउट हुए।






