भारत में पिछले 2 दिन से बढ़े नए कोरोना मरीज

0
7

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बीते 2 दिनों से मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. कल की तुलना में आज कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 160 की वृद्धि हुई है.

बीते दिन भी कोरोना के नए पाॅजिटिव केस कुछ बढ़कर आए थे और मौतों में भी इजाफा दर्ज किया गया था. हालांकि, देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट जारी है.

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1938 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि, 67 लोगों की मौत हुई है. इसी दौरान देशभर में कोरोना के 2531 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं. इससे पहले 23 मार्च को देश में कोरोना संक्रमण के 1778 नए केस दर्ज किए गए थे और 62 लोगों की मौत हुई थी. देश में कुल कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 22,427 है.

डेली पॉजिटिविटी रेट 0.29% है, अब तक भारत में 4,30,14,687 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, इनमें से 4,24,75,588 लोग कोरोना सक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. वहीं 5,16,672 लोगों की मौत हुई है. देशभर में 23 मार्च को 31,81,809 वैक्सीन की डोज दी गईं. अब तक भारत में कुल 180,40,28,891 कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here