नागपूर में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रात में ही नहीं दिन में भी कर रहे परेशान

0
10

नागपुर दिनांक 21 मार्च (विशेष प्रतिनिधि)

कोविड के कहर से मुक्त हो रहा नागपुर शहर अब मच्छरों की भरमार से डेंगू मलेरिया के चपेट में आने का भय नागपुरवासियों में व्याप्त हो रहा है।

नागपुर मेट्रो शहर होने के बावजूद अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम शुरू करने के बाद भी मच्छरों से मुक्त कभी नहीं हो पाया। सिर्फ कोविड़ के समय कुछ समय के लिए ही क्यों ना हो मच्छरों से नागपुर मुक्त था।जो की तत्कालीन आयुक्त के प्रयासों का फल नागपुरवासियों को मिला। उन्होंने बता दिया था कि सही में अगर कोशिश की जाए तो नागपुर शहर मच्छरों से मुक्त हो सकता है। पर कोवीड के आतंक से मुक्त होते होते मच्छरों के आतंकी चपेट में नागपुरवासी आ रहे हैं ।

विशेषता: छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग काफी परेशान हो रहे हैं। यह सभी महानगरपालिका प्रशासन के कुशासन की ओर इशारा कर रहे है।

रात के वक्त ही नहीं, बल्कि दिन में भी मच्छरों की फौज हमला कर रही है. स्थिति यह है कि पंखे की तेज हवा में भी मच्छर नहीं भाग रहे हैं. मनपा प्रशासन द्वारा शहर में फॉगिंग मशीन के प्रयोग की मांग की जा रही है.

शहर के नागरिक मच्छरों के आतंक से परेशान हो गये हैं. शाम होते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो जाता है. रात के वक्त मच्छरों के काटने से लोगों की नींद हराम हो गई है.

मनपा द्वारा कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव नहीं किया जा रहा है. साथ ही फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल भी बंद है. इस वजह से मच्छरों पर नियंत्रण नहीं हो रहा है. नागरिकों ने मांग की है कि बस्तियों में नियमित रूप से फॉगिंग मशीन घुमाई जाये ताकि मच्छरों की बढ़ती फौज को रोका जा सके.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here