श्री अग्रसेन मंडल चुनाव: शिवप्रसाद अग्रवाल अध्यक्ष तो रामानंद अग्रवाल सचिव निर्वाचित

0
7

नागपुर दिनांक 21 मार्च ( महानगर प्रतिनिधी)

श्री अग्रसेन मंडल के त्रेवार्षिक चुनाव में तराजू पैनल ने शंख पैनल पर जीत दर्ज की । मंडल के नए अध्यक्ष शिवप्रसाद अग्रवाल व सचिव रामानंद अग्रवाल निर्वाचित हुए.

इस चुनाव में तराजू पैनल के सभी उम्मीदवार विजयी हुए जिनमे अध्यक्ष शिवप्रसाद अग्रवाल,उपाध्यक्ष द्वय अनिल केसी व संदीप अग्रवाल,सचिव रामानंद अग्रवाल,कोषाध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल,सह सचिव संजय पचेरीवाला,उपमंत्री गांधीबाग अभय अग्रवाल,उपमंत्री रविनगर प्रमोद अग्रवाल,उपमंत्री छात्रावास लक्ष्मीकांत अग्रवाल एवं कार्यकारी सदस्यों का समावेश हैं.

श्री अग्रसेन मंडल का त्रेवार्षिक चुनाव हेतु मतदान कल रविवार को संपन्न हुआ.यह प्रक्रिया रविनगर स्थित श्री अग्रसेन भवन में पूर्ण की गई.कल रात 8 बजे से मतगणना शुरू हुई जो देर रात को संपन्न हुई. यह चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी भारत भूषण मेहाडिया,सीए सचिन धनावत,सेवानिवृत सहायक निबंधक एआर गिरी सह 80 सदस्यों की टीम की निगरानी में चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

मंडल का चुनाव इसके पूर्व वर्ष 2012 में संपन्न हुआ था.इसके बाद गुटबाजी चरमसीमा में पहुँच जाने के कारण मामला न्यायालय तक पहुँच गया था.अंततः न्यायालय ने मनपा प्रशासन की मदद से उक्त चुनाव रविवार को संपन्न करवाया।

उल्लेखनीय यह है कि मंडल के कुल 10500 सदस्य हैं,जिसमें से 3363 सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here