नागपुर दिनांक 20 मार्च ( शहर प्रतिनिधि )
नागपुर शहर में मानवता को झकझोरने वाली शर्मनाक घटना घटित हुई, घर में घुसकर 8 वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने की घृणित घटना को 42 वर्षीय व्यक्ति ने अंजाम दिया
घटना इमामवाडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रामबाग में घटित हुई ,8 वर्षीय बच्ची को शाम को घर में अकेला देखकर पड़ोस में रहनेवाले 42 वर्षीय व्यक्ति ने घर में प्रवेश किया और मासूम से दूराचार किया और वहा से फरार हो गया
बच्ची के घरवाले जब वापस आए तो बच्ची की हालत देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, उन्होंने बच्ची से जानकारी लेने पर पड़ोस के 42 वर्षीय व्यक्ती ने दुष्कर्म किए जाने की बात उजागर हुई
घरवालों ने तुरत इमामावाड़ा पोलीस स्टेशन पहुंचकर घटना की जानकारी पोलीस की दी, पोलीस ने तुरंत कारवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया और मासूम बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है






