द कश्मीर फाइल्स की रिकॉर्ड कमाई,9 दिन में 150 करोड़ के करीब पहुंचीं फिल्म

0
11

अक्षय कुमार की बच्चन पांडे के सामने द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा जारी रखा है। फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों के अंदर 118 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। 9वें दिन यानि शनिवार को तो अपनी ही कमाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विवेक अग्रिहोत्री की इस फिल्म ने 23 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

फिल्म रविवार को 150 करोड़ का अंकाड़ा पार कर लेगी इसमें कोई शक नहीं हैं। अक्षय कुमार की बच्चन पांडे भी इसकी राह का रोड़ा नहीं बन पाई।

शनिवार को अपने दूसरे वीकेंड में द कश्मीर फाइल्स ने जबरदस्त उछाल दिखाई है। फिल्म ने एक दिन में अबतक का सबसे बड़ा कलेक्शन करते हुए 23 करोड़ से 25 करोड़ के बीच बिजनेस किया है। इस तरह इसकी कुल कमाई पहुंची 143 करोड़ के आसपास है।

किसी ने सोचा भी नहीं था कि 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म , जिसमें कोई सुपरस्टार भी नहीं, इतना बड़ा बिजनेस करेंगी।

फिल्म के टोटल 250 करोड़ के आस-पास का बिजनेस करने की उम्मीद जताई जा रही है। ये आंकड़ा 300 करोड़ के पास भी हो सकता है। कश्मीर फाइल्स ने दंगल और बहुबली जैसी फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here