कुख्यात अबू खान के 2 भाई गिरफ्तार

0
12

नागपूर दिनांक 16 मार्च (प्रतिनिधी)

आपराधिक गिरोह का संचालक कुख्यात आबू के दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। मकोका समेत अन्य आपराधिक मामले में वह फरार थे। गिरफ्तार आरोपी अमजद और शहजाद हैं। वह आबू के साथ ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं।

संपत्ति हथियाने, नशे का कारोबार करने समेत कई गंभीर प्रकरण आरोपियों के खिलाफ सक्करदरा और नंदनवन थाने में दर्ज हैं। इस कारण गत दिनों पुलिस आयुक्त ने आबू समेत िगरोह में शामिल उसके भाई और गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ मकोका के तहत कार्रवाई की है। इसकी भनक लगते ही आरोपी भूमिगत हो गए थे।

गुप्त जानकारी के आधार पर बड़ा ताजबाग परिसर से सक्करदरा पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here