हनुमान कथा का आयोजन अग्रसेन भवन में 5 मार्च से

0
9

नागपुर  दिनांक 2 मार्च  (महानगर प्रतिनिधी )

हथेली अग्रवाल महिला संस्था द्वारा पांच दिवसीय हनुमान कथा का आयोजन नागपुर में 5 से 9 मार्च के बीच अग्रसेन भवन रविनगर में किया जा रहा है

रोज दोपहर 3:00 से 6:00 के बीच यह हनुमान कथा का वाचन आसम निवासी पंडित सीताराम शास्त्री करेंगे , शास्त्री जी ने 352 श्रीमद् भागवत कथा ,45 श्री राम कथा,47 शिवपुरान और गीताजी पर प्रवचन किए है

6 मार्च को सुबह 10 से 12 बजे के बीच शास्त्री महाराज के साथ धार्मिक विषय पर चर्चा सत्र का आयोजन महिला संस्था द्वारा किया गया है, 7 मार्च को सुबह 9:00 बजे शिवजी का अभिषेक किया जाएगा 8 मार्च को संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा वही 9 मार्च को शाम 6 बजे फूलों की होली का आयोजन किया गया है

जानकारी देते समय हथेली संस्था की जयश्री अग्रवाल, प्रीति संघी, निर्मला गोयनका, सुचेधा चौधरी ,मंजू गोयल, रजनी संघी, शोभा अशोक अग्रवाल उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here