नागपूर दिनांक 1 मार्च (महानगर प्रतिनिधी)
नागपूर में ओमिक्रॉन की लहर समाप्ति की और है और रोज लगातार नए कोरोना मरीजों की संख्या में कमी जारी है इसी को देखते हुए नागपूर शहर में 2 मार्च से कक्षा 1 से 12 वी तक के स्कूल पूर्ण क्षमता के साथ खोलने की अनुमती प्रशासन ने दी है
2 मार्च से नागपूर के सभी स्कूल कक्षा 1 से 12 वी तक पूर्ण क्षमता के साथ खुल जायेंगे और अभितक ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब स्कूल जाकर पढ़ाई करनी होंगी
सभी स्कूलों में 100 % शिक्षकों को उपस्थित रहने की अनुमती भी प्रशासन ने दी है, इसी के साथ विशेष और दिव्यांग स्कूलों को पूर्ण क्षमता के साथ खोलने की अनुमती दी गई है
सभी स्कूलों को कोरोना के नियम पालन करने के निर्देश प्रशासन द्वारा जारी किए है






