यूक्रेन में रूस के मिसाइल हमले में भारतीय छात्र की मौत,22 वर्षीय छात्र….

0
9

भारत दिनांक (1 मार्च प्रतिनिधी)

रशिया द्वारा यूक्रेन पर पिछले 6 दिनों से जोरदार बमबारी चालू है, आज हुए हवाई हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई।

छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है। नवीन शेखरप्पा (22) कर्नाटक का मूल निवासी था। यूक्रेन में वह आर्किटेक्टोरा बेकातोवा में रह रहा था। वह खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने हमले में उसकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि बड़े दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

एक अन्य ट्वीट में बागची ने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की मांग कर रहे हैं। खारकीव और संघर्ष वाले अन्य इलाकों में मौजूद अपने छात्रों और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की व्यवस्था करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।

भारतीय छात्रों को तुरंत कीव छोड़ने के आदेश 

लगातार हो रहे हमलों के बीच आज ही यूक्रेन के भारतीय दूतावास ने भारतीय छात्रों को तुरंत कीव छोड़ने की सलाह दी थी। इस बीच खारकीव में भी जबरदस्त गोलीबारी शुरू हो गई। रूस ने खारकीव के मुख्यालय में मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में तमाम इमारतें तहस-नहस हो गई हैं।

खारकीव शहर पर रूस ने रविवार को कब्जा कर लिया था। कीव पर नियंत्रण के लिए रूस ने सबसे बड़ी सैन्य टीम भेजी है। इनका काफिला करीब 64 किमी लंबा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here