पंजू तोतवानी गिरफ्तार, व्यक्ती को आत्महत्या करने के लिए…..

0
13

खामला निवासी पंजू तोतवानी को प्रतापनगर पुलिस ने गोपाल नगर निवासी मारवाडे नामक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में धारा ३०६ के तहत गिरफ्तार किया है।

पंजू तोतवानी के परिजनों ने बताया कि पंजू को झूठे मामले में फंसाया गया है। इसके पीछे शातिर लोगों का हाथ है। परिजनों का कहना है कि कर्ज के बोझ से तंग आकर उस व्यक्ति ने 21 फरवरी को आत्महत्या की थी, 19 तारीख को सुसाइड नोट लिखा था लेकिन उसके मरने के २ दिन बाद सुसाइड नोट सामने आयी।

मिली जानकारी के अनुसार मारवाडे प्रॉपर्टी ब्रोकर था। उसके जरिये पंजू तोतवानी ने किसी प्रॉपर्टी का सौदा किया लेकिन उसके पैसे नहीं दिए। ऐसा उनकी पत्नी ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया ओर बताया कि वित्तीय बोझ के कारण, मारवाडे तनाव में थे और जिस वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here