महाराष्ट्र दिनांक 28 फरवरी ( प्रतिनिधी)
मनुकुमार श्रीवास्तव राज्य के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। सोमवार को वर्तमान मुख्य सचिव देबाशीष चक्रवर्ती सेवानिवृत्त हो गए। जिसके बाद देर शाम श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण कर लिया।
वर्ष 1986 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीवास्तव पूर्व की फडणवीस सरकार में राजस्व जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी संभाली थी। श्रीवास्तव की गितनी प्रदेश के तेज तर्रार अफसरों में होती है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले श्रीवास्तव ने नागपुर मनपा के आयुक्त, नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। 1998 से 2002 तक वे नागपुर के जिलाधिकारी भी रहे।
श्रीवास्तव का चयन 22 साल की आयु में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए हुआ था पर बाद में उन्होंने चयन आईएएस के लिए हुआ। इसके पहले राज्य सरकार ने चक्रवर्ती की 30 नवंबर 2021 को कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्ति किया था।
दरअसल सरकार राज्य के तत्कालीन मुख्य सचिव सीताराम कुंटे को छह महीने के लिए सेवा विस्तार देना चाहती थी। लेकिन केंद्र सरकार ने कुंटे को सेवा विस्तार की अनुमति नहीं दी थी। उस समय भी मुख्य सचिव पद के लिए श्रीवास्तव के नाम की चर्चा थी।






