भारत दिनांक 28 फरवरी ( प्रतिनिधी)
अमूल का दूध अब मार्च से महंगा हो जाएगा। अमूल ब्रांड के तहत दूध और दूध उत्पादों के विपणनकर्ता गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। नई दरें पूरे भारत में 1 मार्च, 2022 से प्रभावी होंगी।
गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड की कीमत 30 रुपये प्रति 500 एमएल, अमूल ताजा की कीमत 24 रुपये प्रति 500 एमएल और अमूल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 एमएल होगी। अमूल के अनुसार कीमतों में इजाफा उत्पादन खर्च में बढ़ोतरी के कारण किया गया है।
इससे पहले जुलाई 2021 में दूध के दाम बढ़ाए थे. यह मूल्य वृद्धि अमूल दूध के सभी ब्रांडों पर प्रभावी होगी, जिसमें सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध आदि शामिल हैं. तकरीबन 7 माह और 27 दिन के अंतराल के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है. कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में वृद्धि कीमतों में इजाफे का कारण है.
जीसीएमएमएफ के अनुसार, पिछले 2 वर्षों में अमूल ने अपने ताजा दूध श्रेणी की कीमतों में प्रति वर्ष केवल 4% की वृद्धि की है. दामों में यह इजाफा पैकेजिंग, रसद, पशु आहार लागत में वृद्धि के कारण किया जा रहा है, इस प्रकार दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में भी इजाफा हुआ है.






