नागपुर, 27 फरवरी (महानगर प्रतिनिधी)
खापरी, वर्धा रोड, नागपुर, महाराष्ट्र स्थित उत्कर्ष मंडल में अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (BMS) का १८ वा त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्मेलन संपन्न हुवा, जिस में भारत सरकार के कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने वर्चुअल मीडिया के माध्यम से उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ (BMS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्यमय पंड्या ने किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अखिल भारतीय कुटुंब प्रबोधन के समन्वयक रवींद्र जोशी मुख्य अतिथि थे, भामसं के कोल प्रभारी के. लक्ष्मा रेड्डी , राष्टिय मंत्री सुरेंद्र कुमार-पांडे और विदर्भ प्रदेश अध्यक्षा शिल्पा देशपांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
अधिवेशन के दौरान अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की नवनियुक्त कार्यकारी समिति की घोषणा की गई। टिकेश्वर सिंह को को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। सुधीर घुरडे को महामंत्री के रूप में फिर से निर्वाचित किया गया, कार्याध्यक्ष महेद्र सींग और आशीष मूर्ति को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इस दौरान अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की भी नियुक्ति की गई ।







